अब बिना एफिडेविट केदारनाथ धाम के दर्शन नहीं कर सकतीं सारा, मंदिर समिति का आदेश- पहले दिखाना होगा मैं सनातनी हूं

Edited By suman prajapati, Updated: 18 Mar, 2026 10:24 AM

sara ali khan can no longer visit kedarnath dham without an affidavit

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान मुस्लिम होकर भी हिंदू धर्म में काफी मान्यता रखती हैं। उन्हें कभी बार महादेव की शरण में नतमस्तक होते और पूजा-अर्चना करते देखा गया है। केदारनाथ धाम भी सारा का अलग ही लगाव है। साल में वह कई  बार इस धाम के दर्शन करने जाती...

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान मुस्लिम होकर भी हिंदू धर्म में काफी मान्यता रखती हैं। उन्हें कभी बार महादेव की शरण में नतमस्तक होते और पूजा-अर्चना करते देखा गया है। केदारनाथ धाम भी सारा का अलग ही लगाव है। साल में वह कई  बार इस धाम के दर्शन करने जाती हैं। वहीं, अब सारा के लिए केदारनाथ धाम के दर्शन करने आसान नहीं होंगे। हाल ही में मंदिर समिति ने केदारनाथ धाम में दर्शन को लेकर नया आदेश जारी किया है, जो सारा पर भी लागू होगा।


PunjabKesari

 

दरअसल, 17 मार्च को हुई चार धाम यात्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गैर सनातनियों का मंदिर में प्रवेश करना वर्जित बताया गया है। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदर समिति (BKTC) ने इस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि गैर हिंदुओं को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जो भी सनातन में आस्था रखता है वो सनातनी है। 

PunjabKesari


उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का जिक्र करते हुए कहा है कि उन्हें में मंदिर में दर्शन करने आने के लिए एफिडेविट देना होगा और बताना होगा कि वो सनातनी हैं, तभी उन्हें भी प्रवेश दिया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा, 'सारा अली खान भी कहेंगी कि सनातन धर्म में मेरी आस्था है, मेरा भाव है और वो हमें एफिडेविट देंगी तो हम उनको भी दर्शन करवा देंगे।'

बता दें, सारा अली खान की साल 2016 में आई अब डेब्यू मूवी 'केदारनाथ' की शूटिंग भी इसी धाम में पूरी की थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के बाद सारा का केदारनाथ से अलग ही लगाव हो गया और उन्हें अक्सर ही भोले बाबा के दर्शन करते देखा जाता है।
   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!